Let’s travel together.

रैली के दौरान आगंनवाड़ी कार्यकर्ता हुई बेहोश, उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती

0 1,433

चिलचिलाती गर्मी में आंदोलन कारी आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने निकाली रैली।

मांगों के समर्थन व प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए नारे

सिलवानी से देवेश पाण्डेय

सिलवानी में अपनी लंबित मागों के निराकरण किए जाने की मांग को लेकर बीते 7 दिनो से शांति पूर्ण माहौल में धरना दे रही आंदोलनकारी आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार को चिलचिलाती गर्मी में रैली निकाल कर प्रदेश सरकार से मांगो को तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की । रैली के दौरान अधिक गर्मी के चलते एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई। जिसे कि उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।


तहसील कार्यालय परिसर में लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर
लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन बीते एक सप्ताह से तहसील कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन दिया जा है। इस आंदोलन को पूर्व विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, प्रदेष महामंत्री कविंद्र रघुवंशी, ब्लाक अध्यक्ष संदीप शर्मा आदि के द्वारा आंदोलन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन कारियो को अपना समर्थन दिया जा चुका है।

हालांकि यहां पर भाजपा के मडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत भी पहुंचे तथा मांगो का निराकरण कराए जाने को लेकर विधायक रामपाल सिंह राजपूत के द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा किए जाने का आष्वासन दिया ।
धरना आंदोलन के सातवे दिन आंगनवाड़़ी महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में रैली निकाली गई। जो कि आंदोलन स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई वापस प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। रैली में शामिल कार्यकर्ता मांगों के समर्थन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगा रही थी।


आगंनवाड़़ी महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

चिलचिलाती धूप में मांगो का निराकरण कराए जाने की माग करते हुए आंदोलनकारी आगंनवाड़ी कार्यकर्तओं के द्वारा नगर में रैली निकाली गई। चिलचिलाती धूप में दोपहर के समय निकाली गई रैली में शामिल आगंनवाड़़ी केंद्र अर्जनी की महिला कार्यकर्ता मुन्नी बाई राय बीच रास्ते में बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गई। जिससे रैली में हड़कंप मच गया। तत्काल ही बेहोश आंगनवाड़ी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां कि चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मां माही माता प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन होगे आयोजित     |     स्वच्छ भारत अभियान का मजाक बनाती ग्राम पंचायत दसई     |     विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन     |     आदिवासी अंचल प्रतापगढ़ से गूंजी किसान हुंकार महंगाई और फसल के दामों को लेकर सरकार पर हमला     |     श्रीमद् भागवत कथा के आखिरी दिन सुदामा चरित्र और महायज्ञ की पूर्णाहुति का आयोजन      |     विधायक डॉ चौधरी बोले- हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता     |     मप्र शिक्षक संघ का शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन 28 को भोपाल में     |     अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ: गैरतगंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य हिन्दू एकता शोभायात्रा     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम का किया निरीक्षण     |     माघ मेले के पुण्य अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान कर किया पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811