Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय ने शिक्षकों और अभिभावकों के लिए वर्चुअल कार्यशाला का किया आयोजन

0 120

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय विद्यालय संगठन के आदेश के अनुपालन में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी द्वारा जी -20 जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत शिक्षक शिक्षिकाओं एवम अभिभावकों के साथ वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष आमंत्रित सदस्य थे नगर के पत्रकार , लेखक एवम विचारक डॉक्टर अजय खेमरिया। विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने विशेष आमंत्रित अतिथि डॉक्टर अजय खेमरिया का स्वागत करते हुए जी -20 जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत प्रकाश डाला।
डॉक्टर अजय खेमरिया ने जी-20 के देशों ,इसके गठन के उद्देश्य एवम भारत को मिली अध्यक्षता की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए नए संदर्भ में बदली हुई परिस्थितियों में भारत के योगदान पर चर्चा किया। कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एम एम मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य ने किया।
ज्ञातव्य है कि केंद्रीय विद्यालय में 20 जून तक ग्रीष्मावकाश होने के बाद भी प्राचार्य श्री शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्यालय से बाहर होने के बाद भी शिक्षको एवम विद्यार्थियों के प्रयास से सफल आयोजन हो रहे हैं।आयोजन के समन्वयक वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य एवम सह संयोजक वरिष्ठ शिक्षक एमएम मिश्र हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811