Let’s travel together.

बारिश के बीच नाली के पास बने गड्ढे में गिरा डेढ़ साल का बालक, हुई मौत

0 182

 

– नाली के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

– सोशल मीडिया पर देखी गई लोगों की नाराजगी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में इस समय बारिश का क्रम जारी है। दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के बीच पहली खबर से शहर के लोगों को दहशत में डाल दिया। बारिश के बीच एक नालीनुमा गड्ढे में गिरने से एक मासूम बालक की मौत हो गई। इस खबर को सुनने के बाद पूरे शहर में मातम सा छा गया। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत ग्वालियर बायपास पर भारतीय विद्यालय के पास बुधवार दोपहर एक घर के बाहर बने नाली के गड्ढेे में भरे पानी में डूबने से डेढ़ साल के बालक की मौत हो गई।

गड्ढे में गिरा बालक तो किसी को पता नहीं चला-

बताया जाता है कि दोपहर में हुई तेज बारिश से नरेन्द्र कुशवाह के घर के बाहर नाली के पास बने एक गड्ढे में पानी भर गया। इधर नरेन्द्र का डेढ़ साल का बेटा कौशल कब खेलते हुए उस गड्ढे में गिर गया, किसी को पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब नरेन्द्र की पत्नी ने बेटे की तलाश की तो पता चला कि मासूम का शव गड्ढे में पड़ा था। परिजन तुरंत बेटे को लेकर जिला अस्तपाल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर निकाली लोगों ने भड़ास-

शिवपुरी शहर में नगर पालिका की लापरवाही के चलते सड़कों की हालत खराब है। यहां पर मुख्य रास्तों की हालत खराब होने से लोग परेशान हैं। एक डेढ़ साल के बालक की मौत के बाद जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी और नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। कई लोगों ने लिखा की इस बालक की मौत का कौन जिम्मेदार है। सड़कों पर हो रहे गड्ढों को लेकर लोगों ने कहा कि नगर पालिका मुख्य सड़कों को सुधारने पर कोई गौर नहीं कर रही है। इसके अलावा गली मोहल्लों में तो सड़कों की हालत और भी खराब है। बारिश के बाद तो कई इलाकों में निकलना मुश्किल हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811