Let’s travel together.

भाजपा महिला मोर्चा  ने मनाया फाग उत्सव

0 152

गीतों और भजनों के माध्यम से दी चार राज्यों में जीत की बधाई…..

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में आज फाग उत्सव की धूम रही यहां भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल और फूलों की होली खेली और एक दूसरे को चार राज्य में जीत की बधाई दी और खूब भजन और गीत गाए ।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देश पर आज फाग उत्सव भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला यादव के नेतृत्व में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना जोनवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कलावती यादव एवं श्रीमती संध्या अनिल फिरोजिया उपस्थित थी । इस अवसर पर फाग उत्सव में कृष्ण और राधा बनी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भजन पर खूब नृत्य किया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई भी दी  । भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव ने बताया की भारत के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश और अन्य तीन राज्यों में बीजेपी की विजय के कारण  फाग उत्सव और भी महत्वपूर्ण हो गया हम सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की ओर से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई ।  इस अवसर पर कार्यक्रम में भारती प्रपन्ना, अनीता कहार, नेहा चौरसिया, गीता यादव, प्रीति धनुक, योगिता बुंदेला, मनीषा दुबे, चंदा कुशवाह, अंजलि लोट, प्रीति साहू, राखी श्रीवास, मंजू जैन, किरण भारती, निर्मला परमार सहित महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता उपस्थित थी ।  जानकारी सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811