Let’s travel together.

ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर -1 रखने की कवायद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाई सड़क पर झाड़ू

0 575

ग्वालियर में आज स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान और स्वच्छता दूतों का सम्मान कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने वार्ड में हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई की। उनके द्वारा अपने वार्ड के कई गलियों में जाकर झाड़ू लगाई और लोगों को भी आसपास साफ-सफाई रखने को लेकर संदेश दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री माया सिंह भी सिंधिया से मुलाकात करने पहुंची जहां उन्होंने आपस मे बात करते हुए ठहाके लगाए,फिर सफाई अभियान को मजबूती देने पर चर्चा की। इस बीच सिंधिया को झाड़ू लगाता देख पास में ही रहने वाली दो मासूम बच्चियां भी उनसे मिलने पहुंची, उन्होंने सिंधिया को चॉकलेट और गुलाब का फूल देकर उनका अभिवादन किया,सिंधिया ने भी उनसे खुश होकर मुलाकात की। मीडिया से मुखातिब होते

हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें किसी भी शहर से सफाई को लेकर कंपटीशन नहीं करना है। क्योंकि हमारा मकसद सिर्फ अपने आसपास स्वच्छता को बरकरार रखना है। यदि हर व्यक्ति अपने गली मोहल्ले और घर के आसपास सफाई रखने का संकल्प लेता है तो ग्वालियर शहर खुद ही स्वच्छता के पटल पर देश भर में अपना अलग स्थान बना सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811