Let’s travel together.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा

0 23

-संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा, आयोग के स्पष्टीकरण से कांग्रेस का दुष्प्रचार बेनकाब

रायसेन। भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। राजनीतिक असफलता का ठीकरा कांग्रेस और विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र को लेकर भी विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया गया। चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह पत्र किसी नीतिगत विषय अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित आंतरिक मामला था। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति बेनकाब हो गई है।

उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का मताधिकार सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस के दुष्प्रचार का सच सामने आ गया है। राहुल गांधी को चुनाव आयोग को लेकर फैलाए गए भ्रम के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

–संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना विपक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक असहमति स्वाभाविक है, लेकिन असहमति के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं और सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। बड़े राजनीतिक परिवार में जन्म लेना किसी को भी किसी के प्रति अपमानजनक भाषा के प्रयोग का अधिकार नहीं देता।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका सरकार से सवाल पूछने की है, लेकिन इसके साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना भी उसकी जिम्मेदारी है। निर्वाचन आयोग के निर्णयों को लेकर किसी राजनीतिक दल को आपत्ति है तो संवैधानिक और न्यायिक रास्ते खुले हैं।

–कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना चाहिए और राजनीतिक मतभेदों को संस्थाओं के विरोध में परिवर्तित नहीं करना चाहिए। कांग्रेस सत्ता से बाहर रहने के कारण लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। जनता कांग्रेस के आरोपों और उसके राजनीतिक रवैये को देख रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता उसे लगातार क्यों नकार रही है। चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक भूमिका निभा रहा है और पात्र नागरिकों के मताधिकार तथा मतदाता सूची को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग, ईवीएम और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठाना लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयानों पर देश से माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए।

न्यूज सोर्स -हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी  रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811