Let’s travel together.

विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास 

0 17

 सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव,, अभिनेता, गायक एवं पद्मश्री से सम्मानित  अनुज शर्मा को देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास, चेन्नई*में आयोजित विशेष Mural Lectures / Special Lecture Series में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

IIT मद्रास देश के उन प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने अपने विचार, अनुभव और रचनात्मक दृष्टिकोण साझा किए हैं। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, कैलाश सत्यार्थी, दलाई लामा, जावेद अख्तर, ए. आर. रहमान और एस. एस. राजामौली जैसी चर्चित हस्तियाँ भी IIT मद्रास में इस कार्यक्रम की शृंखला में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

3 अक्टूबर को इस व्याख्यान में श्री अनुज शर्मा संगीत , छत्तीसगढ़ी सिनेमा और राजनीति सहित अपने जीवन के अनुभवों को साझा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के वैश्विक मंच पर विस्तार और कला के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन में कलाकार की भूमिका पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे आईआईएम,जोश टॉक, प्रशासन अकादमी, रोल बोल एवं सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज पं.रवि शंकर शुक्ल विश्विद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपना बौद्धिक व्याख्यान दे चुके हैं ।

धरसिवा के विधायक अनुज शर्मा इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ी से प्रथम व्यक्तित्व हैं। उन्हें वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

IIT मद्रास प्रबंधन ने बताया कि EML व्याख्यान का उद्देश्य तकनीकी छात्रों को भारतीय कला, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811