Let’s travel together.

रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज

0 11

  सुरेंद्र जैन रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम में कल देशभर के जैन पत्रकारों का महासम्मेलन होगा जैन समाज के दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज आज से हो गया प्रथम दिवस युवक युवती परिचय सम्मेलन में देशभर के करीब एक हजार युवक युवतियों ने ओर उनके परिजनों ने भाग लिया

प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने छत्तीसगढ़ जैन समाज के विनोद बड़जात्या प्रकाश मोदी नरेंद्र जैन गुरुकृपा शैलेन्द्र जैन विनोद जैन बिलासपुर एवं आयोजन कमेटी ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए सफल आयोजन कराया जिसमें परम पूज्य आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री आगम सागर जी मुनिश्री पुनीत सागर जी का सानिध्य मिला।

 विवाह धर्म के रास्ते पर ले चलने का साधन

अग्रसेन धाम में आयोजित हैं समाज के इस कार्यक्रम के प्रथम दिन भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन में हुआ जिसमें आचार्यश्री विद्यासागर जी समय सागर जी के शिष्य मुनिश्री आगम सागर जी पुनीत सागर जी ने अपने मंगल प्रवचनों में कहा कि

विवाह धर्म के रास्ते पर ले चलने का साधन है ऐसे जीवन साथी चुने जो गुणों से संपन्न हों नित्य पूजन अभिषेक करते हों ताकि संसार में रहते हुए आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ें पूज्य मुनिश्री ने यह भी कहा कि जीवन में सबको सब कुछ नहीं मिलता कम में संतोष करने वाला प्राणी सदा सुखी रहता है….आयोजन कमेटी के प्रमुख जैन समाज छत्तीसगढ़ के भामाशाह विनोद बड़जात्या प्रकाश मोदी नरेंद्र जैन गुरुकृपा शैलेंद्र जैन ने बताया कि प्रथम दिन युवक युवती परिचय सम्मेलन के बाद दूसरे दिन कल 30 सितंबर को भारतवर्षीय जैन पत्रकार महा सम्मेलन होगा जिसमें देशभर के

सैंकड़ों की संख्या में जैन पत्रकार सामिल होंगे इसमें जैन समाज की भारतवर्ष की उन्नति में क्या भूमिका रही देशोन्नति में आगे क्या भूमिका होनी चाहिए साथ ही जैन समाज के देशहित में इतने त्याग ओर योगदान के बाबजूद जैन तीर्थों पर कब्जा उन्हें पर्यटन बनाने के प्रयास आदि को लेकर भावी रणनीति तैयार की जाएगी

नमित जैन भी होंगे सामिल

जैन समाज के पत्रकारों के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ जैन पत्रकार समाज के पत्रकारों का मार्गदर्शन करेंगे एवं पूज्य मुनिश्री आगम सागर जी पुनीत सागर जी आशीवाद वचन देंगे इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नमित जैन भी अतिथि के रूप में सामिल होकर जैन पत्रकारों को मार्गदर्शन देंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811