Let’s travel together.

स्कूल शिक्षा विभाग में वरिष्ठता के प्रभार की सूची तैयार, एक हफ्ते के अंदर जारी होंगे आदेश

0 272

 

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग में वरिष्ठ पदों पर प्रभार देने की सूची पोस्टिंग के साथ तैयार हो गई है। एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी होने की संभावना है। यह सूची हाल ही में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों के साथ मिलकर विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार ने तैयार की है। सभी संभागीय संयुक्त संचालक हाल में राजधानी आए हुए थे। वरिष्ठ पदों पर प्रभार देने के साथ ही विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग में इस बार स्थानांतरण प्रक्रिया नई ट्रांसपर पालिसी के अनुसार होना है। विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया अब तक समाप्त हो जाना थी, लेकिन वर्तमान में वरिष्ठ पदों पर प्रभार देने की चल रही प्रक्रिया के कारण ट्रांसफर-पोस्टिंग का काम लेट हो गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ पदों पर प्रभार देने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। हाल ही में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक भोपाल आए थे। जिनके साथ मिलकर विभागीय मंत्री इंदर सिंह परमार ने वरिष्ठ पदों पर पोस्टिंग के साथ सूची तैयार कर ली है। एक हफ्ते के अंदर इसके आदेश जारी होने की संभावना है। इसके बाद विभाग में नई स्थानांतरण नीति के अनुसार तबादले शुरू होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811