मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास के क्षेत्र में 12 दिन से बारिश नहीं हो रही थी जन्माष्टमी के 1 दिन पहले वर्षा हुई थी उसके बाद से वर्षा होना बंद हो गई थी किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी थी इस साल क्षेत्र में 90% धान की रोपाई हुई है। 10 दिन से लगातार उमस भरी गर्मी पड़ रही थी।

दूसरी तरफ बिजली भी बार-बार आ जा रही थी कई घंटे बिजली गुल रहने के कारण आमजन गर्मी और उमस से परेशान था। बारिश से कुछ हद तक आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बुधवार 3:30 बजे तेज बारिश प्रारंभ हो गई जो देर शाम तक होती रही। जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए प्रतीत हो रहे थे कई किसानों ने बताया है कि अगर कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो फसलों को नुकसान होना नजमी था। आज की बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है बारिश भी इतनी तेज हई दीवानगंज रोड पर पानी भर गया भर गया।