सुरेन्द्र जैन धरसींवा रायपुर
धरसीवा के मोहदा तरपोंगी स्थित विरान्स पेपर मिल में शनिवार की देर शाम हादसा हो गया काम के दौरान भूसा में दबने से एक श्रमिक की मौत हो गयी.घटना की खबर आसपास के गांवो तक आग की तरह फैल गई.देखते ही देखते फेक्ट्री के सामने सैंकड़ो ग्रामीण पहुच गए और स्थानीय ग्रामीण रेवाराम साहू की मौत पर आक्रोश जताने लगे.ग्रामीणो के घण्टो आन्दोलन के बाद भी फेक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई सामने नहीं आया जिससे ग्रामीणो का आक्रोश ओर बढ़ गया.सूचना मिलते ही धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत हमराह स्टॉफ के मौके पर पहुचे ग्रामीण मृतक के परिवार जनों को तीस लाख मुआवजा बच्चे को नोकरी पत्नी को पेंशन आदि मांगो को लेकर देर रात तक हंगामा किये बमुश्किल टीआई ने उन्हें शांत कराया और मृतक का शव पोस्ट मार्डम को भेजा गया.