Let’s travel together.

टीआई की प्रताड़ना से परेशान एक एएसआई ने थाने में खाया जहर

0 1,231

– जहर खाने वाले एएसआई ने कहा- मवेशियों से भरे वाहन में सौदा कर आए तीन दीवान, कार्रवाई के लिए दरोगा पर बनाया दबाव

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस थाने में पदस्थ एक एएसआई राकेश बंजारा द्वारा थाने के टीआई द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद रविवार को जहर खा जाने का मामला सामने आया है। थाने में एएसआई द्वारा जहर खाए जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई आनन फानन में दूसरे पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से यहां हालात और बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया और यहां से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

जहर खाए जाने के बाद एएसआई को कोलारस अस्पताल ले जाया गया।कोलारस थाने में पदस्थ एएसआई राकेश बंजारा ने बताया कि कल यानि शनिवार को थाने में पदस्थ दिलीप दीवान, अवतार व नरेश दीवान ने कट्टू से भरे दो ट्रक पकड़े थे। जिसमें से एक ट्रक लेनदेन कर मौके पर ही छोड़ दिया, जबकि दूसरा पकड़ लिया था। राकेश ने बताया कि उक्त ट्रक के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीआई कोलारस अजय जाट मुझ पर दबाव बना रहे थे। जबकि मेरा कहना था कि जिस मामले की मुझे जानकारी ही नहीं है, उसमे कार्रवाई कैसे कर दूं।

एएसआई राकेश का तो यहां तक कहना है कि थाने में लेनदेन का काम उक्त तीनों दीवान करते हैं, और मुझे प्रताड़ित करके मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट डाल देते हैं। मैंने अपनी समस्या से टीआई सहित एसडीओपी व पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई, तो मैने आज परेशान होकर चूहे मारने की दवा खा ली।

एक एएसआई के द्वारा जहर खाए जाने के बाद एडिशनल एसपी संजय मुले कोलारस पहुंचे और यहां पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की। इसके बाद एएसआई को कोलारस से शिवपुरी रेफर किया गया। यहां पर पत्रकारों से चर्चा में एडिशनल एसपी संजय मुले ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811