Let’s travel together.

सिंधिया ने कहा प्रदेश में बनेगी BJP की सरकार, जैन समाज के मंच से दिया संतो जैसा भाषण

99

अशोक नगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज एक दिवसीय दौरे पर अशोकनगर पहुंचे। जहां वे जैन समाज के सम्मेलन मैं शिरकत की। सिंधिया ने यहां परे मंच से समाज को संबोधित किया। मंच से बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि जैन समाज से सदियों से पुराना रिश्ता है। प्रदेश में सरकार बनने वाले सवाल पर बोले जनता की सरकार है और जनता के लिए काम किया है। एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। बता दें कि इस दौरान क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह और राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।

सिंधियां ने मंच से जैन समाज के पांच सिद्धांत भी बताए। इतना ही नही वे मंच से ही संतो जैसे भाषण देते नजर आए। उन्होंने कहा कि जैन धर्म से बचपन से प्रभावित हूं, खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे जैन संतो का आशीर्वाद मिला है। सिंधिया ने कह कि हम टेक्नोलॉजी के नौकर बन रहे हैं। मोबाइल को डब्बा बताते हुए कहा कि पहले डब्बा नही थे तब जीवन बहुत अच्छा था। सिंधिया ने कहा कि जैन समाज में जिओ और जीने दो की परंपरा रही है।

पत्रकारों से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि मैंने पहले भी कई सामाजिक सम्मेलन किए है और पूरे प्रदेश में किए जा रहे हैं। प्रदेश में सरकार बनने वाले सवाल पर बोले जनता की सरकार है और जनता के लिए काम किया है। एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। बता दें कि इस दौरान क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह और राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811