Let’s travel together.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

0 130

मध्यप्रदेश आज सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट रीवा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास की राह पर चल रहा है। प्रदेश निर्माण का 70वां वर्ष मनाते हुए हम सबको गर्व है। कृषि, उद्योग, अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों गरीबों को लाभान्वित किया जा रहा है। एक समय ऐसा भी था जब प्रदेश में बीमारू राज्य का टैग लगा था। प्रदेश में संसाधन, प्राकृतिक संपदा और परिश्रम करने वाले करोड़ों हाथ हैं। सरकार की सही नीतियों और कार्यक्रमों से अब प्रदेश के विकास को पंख लग गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ विन्ध्य प्रदेश का भी तेजी से विकास हुआ है। यहाँ पहले केवल एक लाख एकड़ में सिंचाई की सुविधा थी। हमने इसे तीन लाख एकड़ तक बढ़ाया है। अगले पाँच सालों में रीवा में नौ लाख एकड़ में सिंचाई की सुविधा मिल जाएगी। इससे जिले का तेजी से आर्थिक विकास होगा। विन्ध्य के निवासियों का उर्वर मस्तिष्क सकारात्मक दिशा में प्रयास कर देता है तो चमत्कार कर देता है। प्रदेश के विकास का हम अवलोकन करते हुए अतीत की गलतियों से सबक लेकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें। नई पीढ़ी को नशे की राह से विमुख करना आवश्यक है। नई पीढ़ी यदि नशे की गिरफ्त में चली गई तो विकास के फल का स्वाद नहीं ले पाएगी। रीवा में प्रशासन ने नशे के विरूद्ध सराहनीय अभियान चलाकर 600 से अधिक नशे के सौदागरों को जेल भेजा है। भारी मात्रा में गांजा, कोरेक्स और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ पर ध्वजारोहण किया। समारोह में सेंट्रल एकेडमी तथा संदीपनि पीके स्कूल के विद्यार्थियों ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किए। समारोह में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश गान की मधुर प्रस्तुति दी। समारोह में उद्योग विभाग से लाभान्वित पाँच हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, डीआईजी हेमंत चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811