Let’s travel together.

बिजली कंपनी के सायबर हमले में हार्ड डिस्क की जांच रिपोर्ट का इंतजार

80

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी में रेनसमवेयर वायरस के हमले में साइबर सेल की फारेसिंक टीम जांच में जुटी है। कंपनी की चार हार्ड डिस्क को फिलहाल जांच में लिया गया है। इस हार्ड डिस्क की जांच के लिए सायबर फारेसिंक भोपाल में भेजा गया है जहां यह पता लगाया जा रहा है कि किस तरह का वायरस से हमला हुआ था। रिपोर्ट अभी आने में करीब 15 दिन का वक्त लगेगा। इस बीच जांच की प्रक्रिया रिपोर्ट के इंतजार में रुकी हुई है।

22 मई की रात हुआ था रैनसमवेयर अटैक

ज्ञात हो कि मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी की साइट और सर्वर पर 22 मई की रात रैनसमवेयर अटैक हुआ था। कम्पनी का सर्वर पूरी तरह से बैठ गया और पूरा कामकाज ठप पड़ गया। सर्वर और साफ्टवेयर एलएनटी इंफोटेक ने बनाया था। वहां से साइबर एक्सपर्ट पहुंचे और जांच की। आठ दिन बाद मंगलवार को सिस्टम शुरू हो सका। हार्ड डिस्क की फारेंसिक इन्वेस्टीगेशन में यह पता चल सकेगा कि हैकर ने कौन से वायरस का प्रयोग कंपनी पर रैनसेमवेयर अटैक के लिए किया। इसका पता चलने के बाद यह पता लगाया जाएगा कि आ​खिरकार इस तरह के वायरल से और कहां-कहां और किन-किन कम्पनियाें में साइबर अटैक हुआ।

जांच में यह बात भी आ रही सामने

स्टेट साइबर सेल की जांच में यह बात भी सामने आई कि कम्पनी के सर्वर और कंप्यूटर सिस्टमों में एंटीवायरस अपलोड था, लेकिन हैकर ने जो वायरस भेजा, उसे रोक पाने में कंपनी के सर्वर और ​सिस्टम का एंटीवायरस नाकाम रहा। इस संबंध में सायबर एसपी लोकेश सिन्हा ने कहा कि हम फिलहाल हार्ड डिस्क की जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। भोपाल के सायबर फारेसिंक विभाग में हार्ड डिस्क जांच की जा रही है। इसमें करीब 15 दिन का समय लगेगा जिसके बाद तय होगा कि किस तरह का वायरस था। इसके अलावा भी कई अहम जानकारी हार्ड डिस्क की जांच से मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811