Let’s travel together.

TODAY::राशिफल शुक्रवार 11 मार्च 2022

0 316

मेष –
आज का दिन वैवाहिक जीवन में आपके लिए कुछ अच्छे परिवर्तन लेकर आएगा, लेकिन पारिवारिक कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको इसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देंगे, तो वह आपसी रिश्तों में वाद-विवाद करा सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आप उसे योग व ध्यान के द्वारा भी समाप्त कर सकते हैं।
वृष –
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेशी व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप प्रसन्न होंगे व कुछ पुराने विषयों पर बातचीत करेंगे, जिससे आपके पुरानी यादें ताजा होंगी। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे और अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसमें आपने कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपका शत्रु बन सकता है। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। यदि संभव हो तो उनके लिए आज कोई गिफ्ट लेकर आएं।
मिथुन –
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि वह अपने अटकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं, जो भविष्य में उनको लाभ अवश्य देंगे। यदि आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, तो आपको भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप अपने भाई बहनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कर्क –
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन बेरोजगार लोगों को अभी कुछ समय और भटकना होगा, तभी उन्हें कुछ अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आप अपने किसी रिश्तेदार व दोस्त के घर किसी काम के सिलसिले में जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।  आप अपने दैनिक खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आप जिन पर लगाम लगाने के लिए योजना बना सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक रूप से आप काफी भावुक महसूस करेंगे और किसी व्यक्ति की सेहत आपको परेशान कर सकती है।
सिंह –
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक स्तर पर आज आपकी ख्याति बढ़ेगी, लेकिन घर से दूर नौकरी कर रहे जातक अपने जीवनसाथी को लंबे समय को देखकर प्रसन्न होंगे और जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिनसे वह अपने मन की बातों को हमसे साझा करेंगे। आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और इस वजह से आपको कई कार्य में सफलता मिलेगी। आपको किसी के कहने से अपने धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे।
कन्या –
आज का दिन आपको सेहत में कोताही नहीं बरतनी है, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो वह फिर से उभर सकते है। आपको अनचाही यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ता देख आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी है, तो आपको एक सही बजट प्लान करके चलना होगा, तभी आप उसमें सफल रहेंगे। आप किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्न रहेंगे।
तुला –
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी से दिल खोलकर बातें करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। सामाजिक स्तर पर आपको गलत बयानबाजी करने से बचना होगा, जो लोग किसी नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय तक इंतजार करना होगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको अपने उस धन को सही जगह निवेश करना होगा, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक –
आज आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा। व्यापार में आज आपको किसी गलतफहमी के कारण अपने किसी भी साथी पर गुस्सा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आपको उसकी सुध लेनी होगी, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है।
धनु –
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि संतान को किसी सरकारी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। परिवार में आज त्योहार जैसा माहौल रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी में कुछ बदलाव देखेंगे, जिसे देखकर वह हैरान रहेंगे। आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उनमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे, लेकिन उसके साथ-साथ आपको अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।
मकर –
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही गिरावट के लिए डॉक्टर से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आप अपनी माताजी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिन्हें आप अपने मन की काफी समस्याएं बताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी आप से ईर्ष्या करेंगे, जो आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, इसलिए यदि वह आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप किसी सामाजिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कुंभ –
आज का दिन आपके करियर में आ रही समस्याओं का समाधान खोजने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने किसी परिचित पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि वह व्यक्ति समय पर आपकी मदद नहीं करेगा। आपका उससे भरोसा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने के लिए सोचा है, तो उसमें वह आपको साझेदारी में नहीं कराना है, नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।
मीन –
आज आपको अपने धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलती दिख रही है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी, तो आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत मिल सकती हैं और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा, लेकिन परिवार के सदस्यों से आपको अपने गिले-शिकवे को दूर करना पड़ सकता है। यदि हो सके तो पिछली गलतियों के लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। भागदौड़ भी अधिक होगी, लेकिन सायंकाल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का लम्बी बीमाऱी के बाद मेदांता अस्पताल में निधन     |     ग्राम अम्बाड़ी में गिरी कच्चे घर की दीवार बाल बाल बचा बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811