Let’s travel together.

कम तौल को लेकर मंडी में किसानों के धरने की सुध लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, शुरू किया चक्काजाम

0 326

सैय्यद मसूद अली पटेल

रायसेन जिले की गैरतगंज कृषि उपज मंडी में गुरुवार की देर शाम एक व्यापारी ब्रजेश जैन ज्योति ट्रेडर्स द्वारा तिजालपुर ग्राम के किसान भूपेंद्र राजपूत की सोयाबीन की उपज की कम तौल कर दिए जाने के बाद किसानों द्वारा हंगामा एवं धरना दिया गया, किसान ने लिखित शिकायत भी मंडी प्रशासन को की तथा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग की गई। रात्रि 9 से 10.30 बजे तक किसान संगठन गैरतगंज द्वारा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन के बाद भी कोई अधिकारी किसानों की सुनवाई करने नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया है तथा अभी थोड़ी देर पहले किसान संगठन के बैनर तले किसानों रेस्ट हाउस के सामने भोपाल सागर रोड पर चक्काजाम शुरू कर दिया है। किसान चक्काजाम में जमकर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811