Let’s travel together.

बुरहानपुर में 42 साल पुराने मातृ सेवा सदन अस्पताल को किया सील

142

बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित 42 साल पुराने मातृ सेवा सदन अस्पताल को न्यायालय के आदेश पर सील कर दिया गया है। इस संबंध में एक शिकायत प्रशासन को की गई थी साथ ही हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई गई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अस्पताल सील करने का आदेश दिया था। हालांकि सीएमएचओ डॉ राजेश सिसोदिया व उनकी टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालन समिति के मनोज तारवाला ने खुदी अस्पताल को ताला लगा दिया। इसके साथ ही यहां संचालित ब्लड बैंक भी बंद कर दिया गया है। ब्लड बैंक में रखा 45 यूनिट खून जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी कार्रवाई कर रही है। अस्पताल में भगवान दास पासी की पत्नी की मृत्यु होने पर कोर्ट में याचिका लगाई थी। अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं थी और ब्लड बैंक लाइसेंस का भी नवीनीकरण नहीं हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811