Let’s travel together.

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए हुआ भर्ती कैम्प

0 130

 

– कैंप में 56 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक करैरा में जीडी एक्स सिक्युरिटी नोएडा द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने हेतु भर्ती कैम्प आयोजन किया गया। इस कैंप में 56 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे जीडीएक्स के भर्ती अधिकारी राजेन्द्र सरगरा ने मापदंड के अनुसार 10 युवाओं का चयन किया, चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद 12 से14 हजार रु.वेतन की नौकरी दी जाएगी।
यह कैम्प आजीविका मिशन के डीएम स्किल तृप्ति राय, ब्लॉक मैनेजर आदेश पाठक एवं नीरज सिंह बघेल सहा. प्रबंधक, राजेश शर्मा, रणवीर जाटव एवं समस्त सीए एफ प्रेरकों के सहयोग से सम्पूर्ण हुआ। अगला भर्ती कैम्प 06-06-2023 बीआरसी भवन जनपद पंचायत बदरवास, 07-06-2023 जनपद पंचायत कोलारस, 08-06-2023 को 26नम्बर कोठी फतेहपुर रोड शिवपुरी में कैम्प रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार जो 10 वी पास , उम्र19 से 45 वर्ष , वजन 55 से 90 किलो तक ऊँचाई 168 सेमी. हो वे इन स्थानों पर अंकसूची की फोटोकॉपी, (250 रुपये रजिस्ट्रेशन फार्म फीस केवल चयनित उम्मीदवारों के लिए) आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811