Let’s travel together.

विधायक की अधिकारियों को नसीहत धरातल करें काम

0 10

सुरेंद्र जैन धरसीवां

जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित मैराथन समीक्षा बैठक में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने अधिकारियों को नसीहत दी कि वह दफ्तरों से निकले ओर धरातल पर काम करें इस दौरान उन्होंने लंबित कार्यों पर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ भी मांगी
धरसीवा में क्षेत्रीय विकास की गति को बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा ने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली बैठक में विधायक का बेहद संवेदनशील और सख्त अंदाज नजर आया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही प्रशासन की असली सफलता है। बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और कार्यालयों में लंबित आवेदनों के वर्तमान स्टेटस की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
उन्होंने पूछा कि कौन से कार्य समय सीमा के भीतर किए गए हैं और कौन से लंबित हैं। जनता से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसका पूरा विवरण मांगा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि फाइलों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए तथा यथासमय प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
श्रीं शर्मा ने लोक निर्माण विभाग (PWD), विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), जनपद पंचायत, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से जारी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी मांगी।
मीडिया सें चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि आज की यह समीक्षा बैठक केवल फाइलों के लेन-देन के लिए नहीं है, बल्कि यह आत्म-मंथन के लिए है कि हम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर रहे हैं। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और हम सभी उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभीं विभागों के अधिकारियों सें यहीं कहा की मेरे पास जनता की शिकायतें नहीं आनी चाहिए कि छोटे-छोटे कार्यों और आवेदनों के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। याद रखें, टेबल पर पड़ी हर फाइल के पीछे एक गरीब जनता की उम्मीद और उसकी समस्या जुड़ी होती है। मुझे हर विभाग से ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ चाहिए। जो काम महीनों से रुके हुए हैं, उनके पीछे की बाधा क्या है?अधिकारी दफ्तरों से निकलकर धरातल पर काम करें और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही तय करें। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता को अपने काम के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है। कागजों पर विकास दिखने से ज्यादा जरूरी है कि वह धरातल पर नजर आए।

अगली बैठक ‘सफलता की कहानियों’ पर हो
विधायक अनुज शर्मा ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए बैठक का समापन किया। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूँ कि अगली बैठक में हम ‘समस्याओं’ पर नहीं, बल्कि ‘सफलता की कहानियों’ पर चर्चा करें। मुझे आप सभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम मिलकर अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कुंवरगढ़ महोत्सव के सफल और इतिहासिक आयोजन के लिए सभीं विभाग के अधिकारियों कों स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस बैठक में विधायक अनुज शर्मा, ज़िला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, जनपंद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी,तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, जनपद पंचायत अध्य्क्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खूटे ,कुंरा सीएमओ दीपक शर्मा, सहित अन्य जनप्रितिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वन विभाग के कर्मचारियों ने मुरैना वनमंडल में पदस्थ रहे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला     |     सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम गढ़ी में जागरूकता अभियान आयोजित     |     विधायक की अधिकारियों को नसीहत धरातल करें काम     |     सब जेल गौहरगंज में जेल चिकित्सालय का शुभारंभ,बंदियों को मिलेगा प्राथमिक उपचार का लाभ     |     मंडीदीप सिविल अस्पताल में भगवा पार्टी ने भेंट की चिकित्सा मशीनें, फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश     |     अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष  से मिले ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी     |     पावर प्लांट से पाँच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार – उप मुख्यमंत्री     |     शराब में खुलकर लूट, सब्ज़ी में मोलभाव:शहर में ठेकेदारों की मनमानी पर चुप क्यों सिस्टम?     |     संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित     |     SATI पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों की 12 वें दिन भी हड़ताल जारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811