Let’s travel together.

सड़क जाम की समस्या:ट्रैफिक जाम से निपटने बेरीकेडिंग कर सड़क को दो भागों में बांटा, फुटपाथ पर कब्जे से फिर भी नहीं सुधरे हालात

0 111

 

शिवलाल यादव

रायसेन ।रायसेन शहर में नेशनल हाईवे 146 किनारे दुकानदारों के सामान से लगता है बार बार सड़क जाम।
ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने बेरीकेडिंग और डिवाइडर कराई है। ताकि दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन सुलभ तरीके से गुजर सकें और जाम नहीं लगे।लेकिन बाजार में बढ़ता अतिक्रमण का दायरा नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को लगातार बिगाड़ रहा है। दुकानदार दुकान खोलने के साथ ही फुटपाथ पर बेलगाम यातायात सिस्टम को बिगाड़ने के पीछे दुकान के बाहर सामान रख रहे हैं। इससे फुटपाथ सिकुड़ जाता है और यहां वाहन रखने के लिए जगह नहीं बचती। दिन चढ़ने के साथ-साथ जैसे-जैसे बाजार में आने वाले ग्रामीण अंचल के ग्राहकों की संख्या बढ़ती है अतिक्रमण का दायरा बढ़ता ही जाता है। दुकानों के बाहर बनी अघोषित पार्किंग सड़क पर सजे सामान दिन में कई मर्तबा बड़े वाहन चालक सड़क जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं। लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ते अतिक्रमण को हटाने में नगर पालिका परिषद राजस्व और पुलिस महकमे का अतिक्रमण हटाओ अमला के अधिकारी अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए शायद चिंतित नजर नहीं आ रहे हैं। जिससे हालात दिनों-दिन बिगड़ते चले जा रहे हैं।
इंडियन चौराहे से लेकर चूड़ी बाजार गंजबाजार सराफा बाजार में सजता है सामान…..
इंडियन चौराहे से लेकर महामाया चौक से लेकर गंज बाजार श्रीराम लीला गेट, गंजबाजार अर्जुन नगर यशवंत नगर मुखर्जी नगर मेनगेट पर भी दुकानों का सामान बाहर सजाते हैं कारोबारी।हम रेस्टोरेंट संचालक ने तो हद कर दी है।दूसरे मंजिला फ्लोर पर चढ़ने उतरने के लिए सागर भोपाल स्टेट हाइवे के नाले पर लोहे की सीढ़ियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया है।यहां
मुख्य बाजार सजता है। यहीं से स्टेट हाईवे भी निकला है और बसों का संचालन भी होता है। सागर भोपाल स्टेट हाईवे होने के चलते यहां की सड़कर लगभग 12 मीटर चौड़ी है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बने हुए हैं। जिससे बाजार में पैदल आने-जाने वाले लोग आसानी से गुजर सकें। वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए तीन महीने पहले बाजार में बेरीकेडिंग कराई जा चुकी है।
वहीं दूसरी ओर इन दिनों बाजार में किसान अपनी फसल बेचने आ रहे हैं और खरीददारी भी करने आ रहे हैं। वह भी बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क और फुटपाथ के बीच ही खड़ा करते हैं।

मुख्य मार्गों पर ही सज रही अनाज सब्जी मंडी….
रायसेन सिटी में अनाज,सब्जी मंडी का संचालन भोपाल रोड़ मोड़ की ओर जाने वाले सड़क पर किया जा रहा है। इस वजह से उक्त रोड पर रहने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी लगने के कारण सब्जी खरीदने के लिए आने वाले लोग अपनी बाइक मुख्य मार्ग पर ही खड़े कर चले जाते हैं जिससे रास्ता अवरूद्ध हो जाता है और अन्य लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सब्जी मंडी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग भी की गई पर इस पर कोई गौर नहीं किया गया।

सड़क के दोनों ओर ठेले- गुमटियां…..
चाहे नेशनल हाईवे 146 हो अथवा सागर भोपाल स्टेट हाईवे पर सड़क के दोनों ओर चाट के ठेले पानीपुरी नाश्ते घर के हाथ ठेले खड़े रहते हैं। इसके अलावा इसी सड़क पर पर गुमटियों का संचालन कर अतिक्रमण कर लिया गया है। यही नहीं नगर पालिका परिषद के सामने और जिला अस्पताल के पास भी कुछ लोगों ने गुमठिया रख ली है ।वही बाजार में दुकानों के आगे दुकानदार और सड़क के आसपास ग्राहकों के द्वारा बाइक खड़ी कर दी जाती हैं। वहीं सड़क परऑटो टैक्सी और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है और बाजार में हर आधे घंटे में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर केनरा बैंक से लेकर सिद्ध मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव तक दिनभर सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है।

काउंटर शटर के आगे, फिर सड़क पर सामान…..
रायसेन सिटी के मुख्य बाजारों में
दुकानदार अपनी दुकान के काउंटर शटर से करीब तीन से चार फीट आगे रखते हैं और सामान सड़क कोने तक दुकानें सजा रहे हैं। इसके अलावा दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क पर ही बाइक खड़ी कर देते हैं। ऐसे सुबह के समय तक 10 मीटर तक चौड़ा दिखाई देने वाला हाईवे दोपहर में महज 5 से 6 मीटर का नजर आता है। इससे सड़क से होकर गुजर रहे ।बड़े वाहनों के आमने-सामने आ जाने पर कई बार उन्हें साइड देने के लिए जगह नहीं मिलती है और ट्रैफिक जाम लग जाता है।

मुख्य मार्ग के अलावा बाजार और पाटनदेव रोड पर भी हालात यही हैं। लगातार शिकायत और आंदोलन की चेतावनी के बाद भी नगर पालिका परिषद के जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी अतिक्रमण विरोधी मुहिम अभियान नहीं चला सके हैं ।जिससे दुकानदारों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811