Let’s travel together.

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने दो ट्रकों को किया आग के हवाले

0 297

-सारथी ट्रेडर्स के ट्रकों से ग्रामीणों को हमेशा होती थी समस्या,पुलिस बल मौके पर

सुरेंद्र जैन रायपुर
राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और सैंकड़ों ग्रामीणों ने दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया सूचना मिलते ही आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

दरअसल तिल्दा कोटा मार्ग पर हाई स्कूल के समीप सारथी ट्रेडर्स है जिनका लोहा सरिया सीमेंट आदि का कारोबार है और उनके माल लाने ले जाने वाले ट्रक अक्सर सड़क के दोनों तरफ खड़े रहने से ग्रामीणों को आवाजाही में हमेशा समस्या बनी रहती थी लेकिन रविवार की देर शाम जब नेवरा निवासी राहुल साहू बाइक से उक्त रास्ते से जा रहे थे तभी ट्रेडर्स के सामने खड़े ट्रक में टकराने से उनकी मौत हो गई

राहुल साहू की मौत की खबर आग की तरह पूरे तिल्दा नेवरा क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए राहुल की मौत से दुखी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया इधर सूचना मिलते ही आसपास के थाना क्षेत्रों व जिले से भारी पुलिस बल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है
जानकारी मिली है कि दो ट्रकों में से एक तो जलकर राख बन गया दूसरे को समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचने से आग बुझा ली गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811