Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया महिला समागम

0 193

-138 महिलाओं व बच्चियों ने कार्यक्रम में लिया भाग

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्थ संस्था भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से साँची के जम्बूद्वीप मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सलामतपुर के सुनारी, साँची एवं तथा अन्य क्षेत्रों से आई 138 महिलाओं एवं बच्चियों ने भाग लिया। कार्यक्रम पूर्णतः महिलाओं को समर्पित रहा जिसमें महिलाओं ने रस्सा कसी, अंताक्षरी, लेमन रेस, डांस में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद विजेताओं को पुरुस्कार वितरण कर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार नियति साहू, सुशीला अहिरवार, समर्थ संस्था की उपाध्यक्ष डॉ रचना डेविड, डायरेक्टर मंजू शर्मा, आरु शर्मा, राजनंदनी ठाकुर, रीना सिस्टर, सोनम ठाकुर, काजल ठाकुर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बलराम मालवीय, जेंडर कंसल्टेंट हेमंत भारद्वाज, राम विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। बता दें कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन समर्थ संस्था द्वारा किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811