Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी पर तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

0 100

 

ऑनलाइन मोड पर हुई प्रतियोगिता

– स्कूली छात्रों ने बनाए जागरूकता आधारित चित्र

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी में बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर छात्रों के बीच ऑनलाइन मोड पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मोहन मुरारी मिश्र, सह कार्यक्रम समन्वयक मनोहर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन मेंस्कूल के छात्रों ने अपने घर से ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस को ध्यान में रखते हुए जागरूकता आधारित चित्र बनाए और स्कूल के ग्रुप में सेंड किए। इस दौरान शिक्षकों द्वारा स्कूल के ग्रुप में ऑनलाइन ही छात्रों को शपथ दिलाई गई। जिसके वीडियो छात्रों ने ग्रुप में सेंड किए गए। इस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू उपयोग के दुष्परिणामों से अवगत कराया साथ ही विद्यार्थियों ने अपने जीवन में कभी भी तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का उपयोग न करने की शपथ ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811