Let’s travel together.

कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट और पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला…

0 174

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो बेटों ने मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। खाना बनाने की बात को लेकर यह विवाद हुआ था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें की घटना बालसमुंद की है। राजू नाम के व्यक्ति का बेटे लखन और किशन से खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने पत्थर और ईंट से कुचलकर पिता की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811