Let’s travel together.

2023 में पता चल जाएगा ग्वालियर अंचल कांग्रेस का गढ़ या सिंधिया की बपौती- अजय सिंह

0 82

 

कांग्रेस नेता अजय सिंह शिवपुरी आए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

– पत्रकारवार्ता में कहा- भाजपाइयों ने घोटाला करने से भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया बुधवार को शिवपुरी आए। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह पता चल जाएगा कि ग्वालियर अंचल कांग्रेस का गढ़ था या सिंधिया की बपौती।
कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने यह बात शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। पत्रकारवार्ता के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि ऐसा माना जाता है कि सिंधिया के रहते हुए ग्वालियर अंचल को सिंधिया का गढ़ माना जाता है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में अजय सिंह ने कहा कि ग्वालियर अंचल में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि यह कांग्रेस का गढ़ है या किसी की बपौती।
पत्रकारवार्ता के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई भाजपाई अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे हैं लेकिन पूर्व में हुई दगाबाजी की स्थिति फिर से निर्मित न हो जाए इसे देखते हुए कांग्रेस की क्या रणनीति है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। अच्छे चरित्र वालों को ही कांग्रेस टिकट देगी। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस द्वारा सॉफ्ट हिंदुत्व का मुद्दे पर उनसे पूछा गया कि कांग्रेस हर विधानसभा में हनुमान चालीसा का पाठ करा रही है तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई विधिवत घोषणा कांग्रेस ने नहीं की है।

पहले से ज्यादा सीट जीतेंगे ग्वालियर अंचल में-

कांग्रेस नेता अजय राहुल सिंह ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। पत्रकारों ने पूछा कि आपको ग्वालियर चंबल संभाग में क्या स्थिति लग रही है तो उन्होंने कहा कि पूर्व में जितनी सीटें भाजपा ने इस अंचल में जीती थी उस से एक सीट ज्यादा इस बार कांग्रेस जीत रही है।

अब पहले जैसी गुटबाजी नहीं-

कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि अब कांग्रेस में पहले जैसी गुटबाजी नहीं है। पहले ग्वालियर अंचल में सिंधिया का एक गुट हो करता था और दूसरा मूल कांग्रेसियों का। अब सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। व्यक्तिगत पसंद और नापसंद का मामला हो सकता है लेकिन अब गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी तो अब भाजपा में है जिसमें भाजपा में कई गुट बन गए हैं। एक गुट नरोत्तम मिश्रा का है तो दूसरा कैलाश विजयवर्गीय का। तीसरा गुट वीडी शर्मा का है। इस तरह से भाजपा में गुटबाजी हावी है।

शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर सिंधिया पर साधा निशाना-

कांग्रेस नेता राहुल सिंह ने शिवपुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर कहा कि पहले यहां पर कुछ कारणों से कांग्रेसी हारती रही है। उन्होंने सिंधिया पर तंज कसते हुए का कहा कि यहां पर परिवार के कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को बचाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा सिंधिया पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि अब फिक्सर चले गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल सिंह ने दावा किया कि कांग्रेसी पूरी रणनीति और जोरदारी के साथ शिवपुरी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी।

भाजपाइयों ने घोटाला करने से भगवान महाकाल को भी नहीं छोड़ा-

कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार घोटाले हो रहे हैं। इस सरकार के नेताओं ने महाकाल मंदिर के निर्माण में भगवान महाकाल को भी घोटाले से नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में तमाम योजना में लगातार घोटाले हो रहे हैं। अब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811