Let’s travel together.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची सारा अली खान, ‘गर्भगृह’ में पूजा-अर्चना के साथ भस्म आरती में शामिल हुईं

117

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। उन्हें ‘गर्भगृह’ में पूजा-अर्चना करते देखा गया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने कहा कि भस्म आरती के बाद ‘गर्भगृह’ में मत्था टेकने के बाद सारा ने ‘नंदी बाबा’ की पूजा में भी हिस्सा लिया। वह आज सुबह इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंची। अक्सर मंदिर जाने वाली अभिनेत्री ने ‘तीर्थकोट कुंड’ में पूजा भी की। सारा महाकाल मंदिर में तीसरी बार आई हैं। वे इस बार साड़ी में नजर आईं।

सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थीं।  इससे पहले  जनवरी 2022 में वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर आई थीं। तब वे फिल्म ‘लुकाछुपी-2’ की शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन में थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811