Let’s travel together.

2000 के गुलाबी नोट बदलने का 5 वा रोज :2000 के नोट देकर जेवर लेने पर 2500 रुपए तक चुकाई कीमत

0 126

 

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।रायसेन शहर के बैंकों में विधिवत 2000 के नोट बदलने का काम जिले की 23 बैंकों की सभी 142 शाखाओं में शुरू हो गया। इनमें एसबीआई की शहर में 5 और सभी बैंकों की 30 से ज्यादा ब्रांच हैं। इसके अलावा जिन लोगों के पास 2000 के नोटों का स्टाक ज्यादा है, वे उससे जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। शहर और जिले के जिन पेट्रोल पंपों पर औसतन 2 से 3 नोट ही आते थे, अब वहां रोजाना 20 गुना से ज्यादा यानी एक दिन में 60 से ज्यादा 2 हजार के नोट आ रहे हैं। इसके अलावा बाजार में खरीदी के दौरान भी इन नोटों की जोरदार खपत चल रही है। बाजार में इस समय 2 हजार के नोट देकर ज्वेलरी खरीदने पर 2500 रुपए तक ज्यादा कीमत देनी पड़ी है।

कई लोग 2 हजार के नोट देकर कर रहे उधारी चुकता…..
जिन लोगों के पास 2 हजार के नोटों का स्टाक ज्यादा है। वे उसे उधारी को चुकता करने में भी लगा रहे हैं। इसमें कुछ लोग फ्राड भी कर रहे हैं। जैसे यदि कोई ग्राहक 2 हजार के नोट देकर जेवर खरीदता है तो उसे 2500 रुपए तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। ये काम कई सराफा दुकानदार भी कर रहे हैं।सागर भोपाल तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप संचालक बताते हैं कि पहले उनके पास पेट्रोल भरवाने वाले की तरफ से 2 से 3 नोट ही कभी-कभार आते थे। लेकिन पिछले 3 दिनों से इनकी संख्या 60 से ज्यादा पहुंच गई है। रायसेन
शहर और आसपास 15 से ज्यादा पेट्रोल पंप इस समय चल रहे हैं। इससे अनुमान लगा सकते हैं कि यहां रोजाना 2 हजार से 900 तक नोट आ रहे हैं।

बैंकों में एक्सचेंज और जमा करने का काम शुरू, ज्यादा भीड़ नहीं दिखी….
एसबीआई मेन ब्रांच विदिशा रोड़ की एसबीआई शाखा रायसेन के महाप्रबंधक ने बताया कि 2 हजार के नोट जमा करने के लिए ग्राहकों की ज्यादा भीड़ नहीं रही। जो खातेदार हैं, वही जमा कर रहे हैं। जमा करने पर कोई लिमिट नहीं है। एक्सचेंज करने में यह नियम है कि एक बार में सिर्फ 10 नोट ही बदले जा रहे हैं।
सराफे में 25 प्रतिशत नोट 2 हजार के आने लगे…..
रायसेन शहर के सराफे की छोटी-बड़ी 200 से ज्यादा दुकानें हैं।बीजेपी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री गोंविन्द सोनी ने बताया कि ज्वेलरी की खरीदी में पिछले 3 दिन से जो करेंसी आ रही है।उसमें 25 प्रतिशत से ज्यादा नोट 2000 के हैं। इससे पहले दो हजार से एक-दो नोट ही खरीदी में आ रहे थे। 3 दिन से 2 हजार से नोटों का फ्लो बढ़ गया है। जिन लोगों के पास ये नोट हैं, वे उनसे ज्वेलरी खरीद रहे हैं। शाम तक सोने के भाव 62500 रुपए तोला तक चल रहे थे। अचानक 2 हजार के नोट बाजार में आने के बाद लोगों ने उन्हें सोने की खरीदी में लगाना शुरू कर दिया है। इससे मंगलवार को सोने के भाव 63500 तक पहुंच गए हैं। यानी सोना एक दिन में एक हजार रुपए तोला तक बढ़ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811