Let’s travel together.

रायसेन में लाइट मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती:जल सप्लाई के साथ अन्य काम प्रभावित हुए

0 113

 

लाइनमैन हेल्पर जुटे मानसून पूर्व पेड़ों की टहनियों की कटाई में,गर्मी से लोग परेशान

 शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन शहर में इन दिनों मप्र मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी द्वारा आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती पिछले कई दिनों से की जा रही है। जिसके चलते जल सप्लाई के साथ ही अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।

शनिवार को एक बार फिर सुबह 8 बजे से बिजली की कटौती की गई जो कि 10 बजे बहाल की गई।
इस दौरान कई वार्डों में लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। जिससे लोग परेशान होते रहे।नौतपों की तेज गर्मी में पंखे कूलर नहीं चलने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।हम आपको यह बता दें कि बिना सूचना के ही कभी भी बिजली कटौती की जा रही है।ऐसी स्थिति में बिजली कंपनी के खिलाफ शहर के लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। लोगों का कहना है कि पहले इतनी लाइट कटौती नहीं होती थी पर अभी कुछ दिनों से कुछ ज्यादा ही कटौती हो रही है। जिस कारण सुबह-सुबह घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पूरे दिन पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
इनका कहना है….
रायसेन शहर के जेई मनीष श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली तारों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई की जाती है। जिससे आंधी तूफान के दौरान बिजली सप्लाई बंद ना करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811