Let’s travel together.

लाखों के अवैध स्क्रेप सहित दो ट्रक जप्त,दोनो ट्रकों के चालक गिरफ्तार मालिको की तलास जारी

0 254

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल व सीएसपी उरला के निर्देशन में धरसीवा सिलतरा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को आज एक ओर सफलता मिली पुलिस ने गश्त के दौरान संदेह होने पर अलग अलग स्थानों पर दो ट्रकों को रोककर चेक किया तो तिरपाल से ढंके ट्रकों की बॉडी में लाखों का अवैध स्क्रेप मिला दोनो के चालको को गिरफ्तार कर पुलिस अब मालिको की तलाश कर रही है।


सिलतरा पुलिस के मुताबिक ट्रक क्रमांक cg11ah 3585 बिलासपुर की ओर से सिलतरा ओधोगिक क्षेत्र के फेस टू आया हुआ था जो राकेश धर्मकांटा के समीप संदेह होने पर प्रधानारक्षक शेखर चंद्राकर एवं आरक्षक राजेश यादव ने रोका और तिरपाल उठाकर चेक किया तो उसमे अवैध स्क्रेप टीना भरा हुआ था जिसके कोई भी कागजात ट्रक चालक सतीश बरेठ के पास नहीं थे उक्त ट्रक मोहदापारा निवासी सत्तार खान का होना पाया गया पुलिस ने कांटा कराया तो उसमे 5 टन 600 किलो स्क्रेप पाया गया जिसकी कीमत लगभग 2 लाख आंकी गई है।


इसी तरह धनेली में एएसआई अनिल प्रधान ने विधानसभा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक or 15 r 0360 को रोककर तिरपाल उठाकर चेक किया तो भारी मात्रा में अवैध कबाड़ा भरा हुआ था चालक विश्वाधर विसवई पिता ठगेश्वर विश्वईं उम्र 61 निवासी क्षतीझर जिला कमधो माल उड़ीसा ने बताया कि वह उक्त स्क्रेप गंजाम उड़ीसा से ला रहा था चालक कोई वैध कागजात नहीं दे पाया आरोपी को गिरफ्तार किया गया ट्रक का मालिक हेमन्त महापात्रों निवासी गंजाम बताया गया है ट्रक में 14 टन 400 किलो स्क्रेप कीमत लगभग 5 लाख बताई जाती है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1प्लस 4) /379 कायम कर जांच में लिया मालिको की तलाश में पुलिस जुटी है।
सिलतरा की किसी फैक्ट्री में खपने जा रहा था
सूत्रों के मुताबिक उक्त अवैध स्क्रेप सिलतरा की किसी फेक्ट्री में खपने जा रहा था पुलिस इसकी भी जांच कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811