Let’s travel together.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह 21 मई को

0 150

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

नगर परिषद एवं जनपद पंचायत सिलवानी द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम दिनांक 21 मई 2023 रविवार को नगर के सीएम राइज स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत नव युगलों पर पुप्ष वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान करेगे।
जिसमें नगर परिषद एवं जनपद पंचायत सिलवानी द्वारा सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में बेटी को 49000 रू. कन्या के बैंक खाते में चैक के माध्यम से जमा कराई जायेंगी।
नगर परिषद एवं जनपद पंचायत सिलवानी के द्वारा आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह में अपने विवाह योग्य बेटे-बेटियों का विवाह करवा कर शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करें।
जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत एवं नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन ने नगर एवं अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के समस्त ग्रामों में विवाह आयोजन दिनांक का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनान्तर्गत लाभान्वित किये जाने का आग्रह किया हैं विभाग ने आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में दिनांक 15 मई तक कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला हॉकी विधायक कप की विजेता रही अलीगढ़ यूपी की टीम     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम     |     यूपी: योगी के हिंदू वोट कटने के दावे में नया ट्विस्ट !-अजय बोकिल      |     मंडी लूटकांड का खुलासा करने वाले टीआई नरेंद्र गोयल सम्मानित     |     स्व.बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की  35 छात्राएं सीख रहीं है आत्मनिर्भरता के गुर     |     आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख सौभाग्य के लिए विशेष पूजन     |     गेहूरास रोड चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण     |     एमपीआरडीसी ने झाड़ियों की कटाई के साथ बारिश में क्षतिग्रस्त हिस्सों की  मरम्मत प्रांरभ की     |     दीवानगंज में 3.30 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा     |     हाईवे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी, बजरंग दल ने तीन आरोपियों को पुलिस को सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811