Let’s travel together.

महर्षि गौतम जयंती महोत्सव, संस्कृति, संस्कार, सम्मान व सपरिवार के साथ मनाया जाएगा 

0 195

इन्दौर।  समाज सेवा के प्रति कृत संकल्पित देश की आदर्श नगर सभा श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा (रजि.), इंदौर के द्वारा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आधार स्तंभ, पूज्य वर, आद्य ऋषि, न्याय शास्त्री, प्रेरणा स्त्रोत एवं अक्षपाद महर्षि गौतम जयंती महोत्सव का प्रति वर्षानुसार आयोजन चैत्र प्रतिपदा, विक्रम संवत २०८१, मंगलवार, 9 अप्रैल 2024, सुबह 8:00 बजे से रात्रि 10:30 तक गौतम आश्रम, एरोड्रम रोड, इंदौर किया गया है।

इसी दिन श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा (रजि.), इंदौर के गौरवशाली 52 वें वर्ष के शुभारंभ पर लगभग 3000 समाजजन, मातृ शक्तियों वह युवा वर्ग की उपस्थिति व सानिध्य महोत्सव को भव्यता व गरिमा प्रदान करेगा।

विष्णु प्रकाश व्यास अध्यक्षश्री  गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम मे प्रातः 8:00 पूजन, अभिषेक व विश्व शांति हवन, सायं 4:30 से गौतम गौरव यात्रा जिसमें महर्षि गौतम के संदेश तथा महर्षि गौतम की वेशभूषा में बच्चे, बैंड बाजा, शंखनाद, भगवा पताका, पुष्प वर्षा के साथ समाज जन व मात्र शक्तियों साफा वह पारंपरिक वेशभूषा व कुर्ते पजामे में समारोह का हिस्सा बनेंगे। इसि के साथ गणगौर का बाना निकलेगा। इसमें गुलाबी गणगौर, पार्वती के रूप में मां गौरी एवं शिवजी के रूप में बनकर महिलाएं व बालिकाएं, जवारे, फूल पाती, गणगौर गीत, बैंड बाजा के साथ निकलेगा

श्री व्यास ने बताया कि  सायं में महर्षि गौतम का पुष्प बंगला श्रंगार, ५६ भोग, दीप उत्सव, संगीतमय महाआरती, शंखनाद व पुष्प वर्षा के साथ होगी महाआरती के पश्चात महर्षि गौतम रत्न सम्मान श्री मोहनराज उपाध्याय, पुष्कर, राजस्थान को दिया जाएगा। महाप्रसादी मे सर्वप्रथम कन्या पूजन व उपहार तथा वृद्धजनों के लिए टेबल कुर्सी पर भोजन व्यवस्था रहेगी।

महर्षि गौतम जयंती के दौरान विशेष आकर्षण के अंतर्गत पारंपरिक स्वागत, युवाओं की सक्रिय भागीदारी, आजीवन सदस्य बनने हेतु व्यवस्था, युवक/पुरुष कुर्ता पजामा (स्वैच्छिक), युवतियां/महिलाएं – पारंपरिक परिधान के साथ सोलह सिंगार
स्वर्ण जयंती स्मारिका विक्रय हेतु उपलब्ध सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व उपहार कार्यक्रम का लेखा-जोखा 15 दिवस मे सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को भेजा जाए।

श्री व्यास के अनुसार  आयोजन को लेकर को समाज जनों व मातृ-शक्तियों की मीटिंग आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रकाश के द्वारा की गई तथा इसमें महासभा के संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा व पूर्व अध्यक्ष श्री के सी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्रीमती माया शर्मा, श्री घनश्याम उपाध्याय, श्री मनीष दुबे, श्री सुनील जोशी तथा बहुत अधिक संख्या में नगर सभा के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानमंत्री प्रो. दीपक शर्मा ने तथा आभार श्री मधुसूदन तिवारी के द्वारा व्यक्त किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डिजिटल अरेस्ट गैंग के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, गेट न खुलने पर लगाई सीढ़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811