इंदौर। बुधवार को गर्मी की तपिश के कारण दिन में घर से बाहर निकले लोगों को परेशान किया। इस सीजन में पहली बार पारा 40.2 डिग्री तक पहुंचा। पिछले दो दिनों से दिन के साथ रात में गर्मी का तेज असर के कारण पंखे भी काम नहीं कर पा रहे है, ऐसे में घरों व प्रतिष्ठानों में ठंडक के लिए कूलर व एसी चलाना पड़ रहा है।
बुधवार को शहर में पूर्वी व उत्तर पूर्वी हवाएं 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मौजूदा मजबूत सिस्टम न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और गुरुवार को गर्मी का तीव्र असर बरकरार रहेगा और शहर में पारा 41 डिग्री तक पहुंचेगा। 12 मई को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से आगामी दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.