Let’s travel together.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भोपाल में,कार्यक्रमों में हिस्सा लेगें

0 154

जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे

भोपाल।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल आ रहे है, वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करने वाले हैं।

गृहमंत्री के स्वागत में पूरे भोपाल को आकर्षक तौर पर सजाया गया है और सैकड़ों आदमकद होर्डिग लगाए गए हैं।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे विमान से भोपाल पहुंचेंगे। प्रात: 11.20 बजे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन-सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाह अकादमी परिसर स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर पौध-रोपण करेंगे। साथ ही नवीन उपकरणों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर ढाई बजे जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और तेन्दूपत्ता संग्राहकों को लाभांश का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह चार बजकर 35 मिनट पर शिवाजी नगर से रोड शो करते हुए शाम पांच बजकर पांच मिनट पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम छह बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 गृहमंत्री शाह के स्वागत में पूरे भोपाल को खास तौर पर सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811