Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र वरिष्ठ नेता दीपक जोशी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

0 164

सेवढ़ा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

राजनीति नहीं, सामाजिक मूल्यों के पर्याय थे कैलाश जोशी, निःस्वार्थ भाव से कांग्रेस में आये दीपक जोशी का स्वागत है: कमलनाथ

भाजपा और संघ की विचारधारा के चलते भ्रष्टाचार और अत्याचार की पहचान बन गया है मप्र: दीपक जोशी

कमलनाथ जी ने स्व. जोशी जी का स्मारक बनाने की पहल की

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दीपक जोशी नेे अपने दिल और हृदय की बात कहीं। कांग्रेस का 138 वर्षों का इतिहास हैं, हम अपने बुजुर्गों का सम्मान हमेशा करते है। एक संस्कारवान विरासत का परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है हम उनका स्वागत करते हैं। कैलाश जोशी राजनैतिक व्यक्ति नहीं थे, समाजसेवी थे, वे 10 साल मेरे साथ संसद में रहे। उन्होंने राजनीति नहीं की, वे एक समाजसेवक थे और उनकी समाजसेवा की भावनाओं से में प्रेरित हुआ। वे सामाजिक मूल्यों के रक्षक हैं, एक ईमानदार व्यक्ति थे। मैंने कैलाश जोशी की यादगार के लिए यह कदम उठाये। जोशी ने हमेशा सामाजिक मूल्यों की रक्षा की। सामाजिक मूल्यों में अपना देश बसा हुआ है। आज का दिन कांग्रेस के लिए नहीं राजनीति के लिए ऐतिहासिक है। दीपक जोशी ने सच्चाई का साथ देने का फैसला किया है, लोकतंत्र बचाने और मप्र मे जंगलराज मिटाने की इस लड़ाई में दीपक जोशी का स्वागत है। जोशी का कांग्रेस में आना पूरे प्रदेश में सामाजिक मूल्यों का संदेश है।

सेवढ़ा से भाजपा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने भी आज भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री कमलनाथ ने श्री बघेल का भी कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। श्री कमलनाथ ने दोनों नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, कांग्रेस पार्टी का फार्म भरवाकर सदस्यता ग्रहण करायी।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कैलाश जोशी के पुत्र स्वयं तीन बार के विधायक और मंत्री रहे दीपक जोशी ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के समक्ष प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले श्री जोशी अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर पीसीसी पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। श्री जोशी ने इस मौके पर कहा कि मेरे पिताजी श्री कैलाश जोशी ने 40 साल तक भाजपा की सेवा की और मैं तीन बार विधायक और मंत्री रहा, मेरी कभी भाजपा से कोई शिकायत नहीं रही। मेरी एक ही बात थी कि मेरे पिताजी का स्मारक बनाया जाये, हाटपिपल्या से उनकी पहचान होनी चाहिए, लेकिन भाजपा में सुनने वाला कोई नहीं है।

श्री जोशी ने कहा कि कमलनाथ जी ने मेरी भावनाओं को समझा और तत्काल मेरी बात को सुना और पूरा किया। मेरी पत्नी कोरोना से पीड़ित थी, कलेक्टर देवास और प्रशासन को आदेश दिया गया कि दीपक जोशी की कोई बात नहीं सुनना, यह शिवराज जी ने निर्देश दिये थे, मेरे दिल पर क्या बीती होगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी का व्यक्तित्व शालीनता से भरा हुआ है।

आज मेरे पिता जी के व्यक्तित्व को झकझोरा जा रहा है। प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। जोशी जी के नाम पर आज तक भोपाल में कोई जगह नहीं है। कमलनाथ जी ने स्व. जोशी जी का स्मारक बनाये जाने के लिए पहल की।
श्री जोशी ने कहा कि आज जो भाजपा और जनसंघ के विचारधारा की सरकार चल रही है उससे मप्र भ्रष्टाचार, अत्याचार का पर्याय बन गया है। मोदी जी ने कहा था न खाउंगा और न खाने दूंगा, लेकिन भाजपा के इन गूंगे बहरों ने सुन लिया कि ‘खाओ और खाने दो’ और प्रदेश को भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया।
श्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस के बहुत से नेता मेरे दोस्त हैं, दोस्त से बड़ा कोई नहीं होता, दुनिया के सारे रिश्ते भगवान बनाते हैं, लेकिन दोस्त हम खुद बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं निःस्वार्थ भाव से पद प्रतिष्ठा और सौदेबाजी के लिए नहीं, सम्मान के लिए कांग्रेस में आया हूं। जो व्यक्ति कांग्रेस का चार साल से झंडा उठा रहा है मैं उसकी सीट से चुनाव नहीं लडूंगा। उन्होंने कहा कि मैं उस पिच का खिलाडी हूं जिस पिच पर शिवराज जी खड़े हैं, शिवराज जी जीरो हैं और मैं उस उस पिच का हीरो हूं। यदि बुधनी के लिए कमलनाथ जी इशारा कर दे तो में कल से ही वहां की तैयारी शुरू कर दूंगा। कमलनाथ जी ने हमेशा मेरे पिता जी का सम्मान किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, अभा कांग्रेस के सचिव संजय कपूर, चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, आरिफ मसूद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और श्री जोशी के समर्थक उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811