Let’s travel together.

माइक्रो कार्निवाल 2025: अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस समारोह का शुभारंभ

0 169

इंदौर। मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्प्रेरित एवं महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफ़ेशनल साइंसेज इंदौर द्वारा आयोजित योजित माइक्रो कार्निवल 2025: “प्राचीन अणु से आधुनिक सूक्ष्मजीव तक” समारोह का शुभारंभ डॉ. आनंद निघोजकर, प्राचार्य, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफ़ेशनल साइंसेज, डॉ दीपक शर्मा, रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम समन्वयक डॉ शीतल भसीन विभागाध्यक्ष, जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष, प्रो. राजेश शर्मा, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफ़ेशनल साईसेज इंदौर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में डॉ. आनंद निघोजकर, प्राचार्य, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफ़ेशनल साइंसेज ने अदृश्य ब्रह्माण्ड प्राचीन भारतीय विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव पारिस्थितिकी के मध्य अंतर्संबंध पर अपना उद्बोधन देते हुए मानव आँत में सूक्ष्मजीवों की उपस्थिति व भगवान कृष्ण के मुख में माता यशोदा के द्वारा देखा गया ब्रम्हाण्ड जैसे व्याख्यान को विज्ञान के साथ बहुत ही उत्तम तरीक़े से विद्यार्थियों को बताया उन्होंने विज्ञान को दैनिक जीवन में होने वाली क्रिया कलाप एवं किस प्रकार प्रकृति के लिए सूक्ष्मजीव महत्वपूर्ण है यह भी बताया।

दूसरे सत्र में पेट्री प्लेट कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भिन्न भिन्न विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को गुड लेबोरेट्री प्रैक्टिस की जानकारी दी प्रो. मोनिका गोस्वामी ने प्रयोगशाला में कार्य करने के नियमों एवं सावधानियां की जानकारी दी। प्रो. प्रतिभा जैन ने सूक्ष्मजीवों की वृद्धि एवं रंग के द्वारा उन्हें पहचान करने का मार्गदर्शन दिया प्रो. मोहिनी कालसेकर ने विद्यार्थियों को विभिन्न मीडिया की पहचान करना एवं कल्चर की जानकारी दी।

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. साधना निघोजकर, विभागाध्यक्ष, माता गुजरी कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज इंदौर एवं शोधार्थी श्रुति मोदी, जीव विज्ञान विभाग, रहे।

इस प्रतियोगिता के निर्णय अनुसार
महाविद्यालय श्रेणी में प्रथम स्थान अनुष्का राजोरिया, मास्टर ऑफ साइंस, बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान तनु मीणा बैचलर ऑफ साइंस द्वितीय वर्ष बायोटेक्नोलॉजी, तृतीय स्थान मेघा कैथबास, सांत्वना पुरस्कार कशिश आर्या तथा विद्यालय श्रेणी हेतु भाग्यश्री थोरट को प्रदान किया गया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की जैव विज्ञानिक आकृतियों को बनाकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया जिसमें ५० से ज़्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ दीप्ति सेठी, डॉ शिफा गोयल, डॉ मनोज जोशी, डॉ सुप्रिया जैन, डॉ गीता सूरी, डॉ. लाल कुमार चंदेल, प्रो. दीपांशु पाण्डे, प्रो. सीमा शित्ररे, श्रुति मोदी, संजुला वर्मा, श्री विनय श्रीवास्तव, श्री अमित थूलेकर, श्री राम सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मोनिका गोस्वामी एवं आभार प्रो. प्रतिभा जैन ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811