Let’s travel together.

फेक्ट्री मैनेजर को जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार

0 206

सुरेंद्र जैन धरसीवां

औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में कार्यरत मैनेजर को जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि प्रार्थी शिवशंकर विश्वकर्मा ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जायसवाल निको कंपनी ग्राम सांकरा में सिविल विभाग में मैनेजर के पद पर पदस्थ है।
प्रार्थी दिनांक 24 अगस्त की सुबह 09 बजे से शाम 05.30 बजे तक ड्युटी पर था, सिविल आफिस के बाहर मोबाईल से बात कर रहा था, कि दोपहर लगभग 3 बजे केशरी वर्मा जो सिविल विभाग में काम करता था पीछे से आकर प्रार्थी के गर्दन में हसिया टिका दिया और अश्लील गाली गलौज देने लगा तथा बोला कि तुम मुझे नौकरी से निकाले हो बोलकर जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिया
पुलिस ने प्रार्थी मैनेजर की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 411/25 धारा 115(2), 296, 351(2), 118(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी केशरी वर्मा की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी केशरी वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार हथियार जप्त कर आरोपी केशरी वर्मा पिता स्व. राम कुमार वर्मा उम्र 44 साल निवासी वार्ड नं. 10 सिलतरा थाना धरसींवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |     जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का लिया घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811