इसके लिए देवी अहिल्याबाई स्मारक प्रतिष्ठान का गठन भी किया था। ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि इस जमीन पर स्मारक बनाने के काम में लगने वाली राशि इंदौर शहर के जन-जन से एकत्रित करने की योजना है ताकि आम नागरिक का जुड़ाव भी देवी अहिल्या के प्रति बना रहे। यहां पर आडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, जिसमें मां अहिल्या के जीवन चरित्र को उजागर करने वाले पलों के म्यूरल्स रखे जाएंगे।
ट्रस्ट से ये लोग जुड़े
मेरा सपना था कि में शहर में देवी अहिल्या के नाम पर स्मारक बनवा पाऊं, आज उसकी शुरुआत हो गई है। मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और सरकार को धन्यवाद देती हूं।
-सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.