Let’s travel together.

पंचायत राज दिवस पर विशेष::मुक्तिधाम को मिली घास कटर मशीन,मुक्तिधाम परिसर बना हरितमय पंचायत परिसर

0 100

 

रोपे गए विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे, लिया प्रतिदिन पौधारोपण और बचाने का संकल्प..

पौधारोपण करके अपना और दूसरे का जीवन बनाइए खुशहाल, हमारे स्वस्थ जीवन की पहचान है प्राणवायु पौधे-मनोज पाण्डे

विदिशा।हमारे वेद पुराण उपनिषद रिचाओं मे छिपा है हमारे स्वास्थ्य जीवन का राज और बिना हरियाली बिना हरितमय वातावरण के नहीं होगा हमारा जीवन खुशहाल। उक्त उद्गार मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने सोमवार को मुक्तिधाम परिसर में आयोजित पंचायत राज दिवस के मौके पर कहे। उन्होंने आगे कहा कि पर्व या दिवस कोई भी हो हमारे जीवन मैं एक संदेश प्रसारित करने का कार्य करता है और उसी का परिणाम है की मुक्ति धाम सेवा समिति ना केवल निरंतर

पौधारोपण का कार्य करती है बल्कि प्रतिदिन उनको सहेजने एवं बचाने का भी कार्य प्रतिबद्धता के साथ करती है। मनोज पांडे के मुताबिक पर्यावरण के लिए प्रतिदिन और वर्ष में 365 दिन कार्य करना बहुताय में कम ही देखने को मिलता है और अगर प्रतिदिन ऐसा किया जा रहा है तो सच मानिए आपको जीवन देने वाले ईश्वर भी आप को जन्म देकर प्रसन्न होंगे। गौरतलब है कि पंचायत राज दिवस के मौके पर स्मृति उद्यान का पूरा परिसर हरितमय परिसर का स्वरूप लेता जा रहा है। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक वर्षा काल की पूर्व टीम मुक्तिधाम ने प्रतिदिन पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में सोमवार को पनसेटिया, लिली, लाल चंपा, पीली लाल सफेद कनेर, टिकोमा के फूलदार पौधे एवं जामफल, आम, अंजीर, जामुन आदि के फलदार पौधों का रोपण किया गया।

मुक्तिधाम को मिली घास कटर मशीन….
शहर के जाने-माने समाजसेवी गोल्डन स्वर्ण शोरूम के संचालक द्वारका प्रसाद खत्री बंटी भैया के द्वारा अपनी माता जी की याद में घास कटर मशीन एवं पौधों के लिए सौ फिट पाइप नली उपहार स्वरूप प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे समाजसेवी द्वारका प्रसाद खत्री मान सिंह रघुवंशी हरिनारायण शर्मा वैष्णवी राजपूत मोहनलाल साहू शिवराज सिंह दांगी लालाराम रघुवंशी आदि खासतौर से मौजूद थे।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समितिविदिशा

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811