Let’s travel together.

मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दुल्हन के भाई की पिटाई

86

बिलासपुर। बरातियों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दुल्हन के चचेरे भाई की पिटाई कर दी। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मारपीट से एक युवक की स्थिति गंभीर है। वहीं, दो लोगों को चोटे आई है। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सीपत क्षेत्र के बाम्हू में रहने वाले राधेश्याम सूर्यवंशी राजमिस्त्री है। शनिवार को उनके चचेरे भाई चंद्रशेखर मोंगरे की दो बेटियों की शादी थी। दोनों बेटियों की बरात ग्राम उरैहापारा नगोई और कोनी क्षेत्र के ग्राम निरतू करही से आई थी। उरैहापारा का एक बराती गांव के किराना दुकान में सामान लेने के लिए गया। इस दौरान वह अपना मोबाइल किराना दुकान में ही भूल गया। इसी दौरान राधेश्याम का बेटा करण और सूरज साहू भी सामान लेने के लिए गए। बराती रमाशंकर और अन्य लोग करण पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। बरातियों ने करण की डंडे से पिटाई की। मारपीट के बीच करण की मां निर्मला बीच-बचाव करने पहुंची। इस बीच करण भागकर अपने घर में छुप गया। बरातियों ने घर में घुसकर निर्मला और उनके रिश्तेदारों की पिटाई करने लगे। साथ ही उन्होंने मकान में रखे सामान में तोड़फोड़ की। गांव वालों के पहुंचने पर बराती वहां से भाग निकले। राधेश्याम ने घायल करण को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया है। साथ ही घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |     सागर तिराहे पर बेकाबू आयशर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, भागते हुए अंडे की दुकान में घुसा ट्रक     |     पीएम मोदी के बारह साल पूर्ण होने विधायक ने कराया रुद्राभिषेक और भंडारा     |     भाजपा का ‘घर-घर चलो महासंपर्क अभियान’ विधायक अनुज शर्मा पहुंचे मुर्रा, देवरी,अकोली     |     पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाईयों पर: रानी सौरभ जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811