Let’s travel together.

पीएम मोदी के बारह साल पूर्ण होने विधायक ने कराया रुद्राभिषेक और भंडारा

0 56

   सुरेंद्र जैन धरसीवाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूर्ण होने राजनीति में एक नया इतिहास रचने पर बुधवार को चरोदा स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक ओर भंडारा आयोजित किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में ग्राम चरौदा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर शिव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन किया विधायक

अनुज शर्मा ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की।

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन

विधायक अनुज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन हमारे देश के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने वाला दिन है। आज हम सब यहाँ एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन रहे हैं, जिसने भारतीय राजनीति और जन-कल्याण के मायनों को पूरी तरह बदल दिया है। हमारे देश के यशस्वी, ओजस्वी और वैश्विक क्षितिज पर भारत का मान बढ़ाने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा का एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण किया है। “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के!” ये सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जीती-जागती हकीकत है। इन वर्षों में देश ने देखा है कि कैसे एक ‘प्रधानसेवक’ की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम से देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचती है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण यही मोदी जी की नीति है, और यही उनका संकल्प है। आप लोग के सेवक के रूप में, और उससे भी बढ़कर इस देश के एक जागरूक नागरिक के रूप में, मुझे यह कहते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किया है। चाहे वह गरीबों को पक्के मकान देना हो, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना हो, मुफ्त राशन की व्यवस्था हो या फिर आयुष्मान भारत के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी—हर योजना ने सीधे जनता के दिलों को छुआ है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। यह सब प्रधानमंत्री जी के प्रति देश के अटूट ‘विश्वास’ और उनके द्वारा किए गए ‘विकास’ का ही परिणाम है। मैं इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ की न्यायप्रिय जनता की ओर से और अपनी ओर से, हमारे मार्गदर्शक और राष्ट्रनायक श्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक कार्यकाल की पूर्णता पर कोटि-कोटि बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में हमारा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध कर सके और विश्व पटल पर ‘विश्वगुरु’ के रूप में पुनः स्थापित हो।

क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

इस गौरवशाली पल का साक्षी बनने के लिए ग्राम चरौदा सहित पूरे धरसीवाँ क्षेत्र से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। रुद्राभिषेक के पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यकाल की सराहना करते हुए अपनी खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर परक्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811