Let’s travel together.

सागर तिराहे पर बेकाबू आयशर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, भागते हुए अंडे की दुकान में घुसा ट्रक

0 59

रायसेन। शहर के सागर तिराहे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने जमकर उत्पात मचाया। ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। भागते समय सागर रोड स्थित बिजली कंपनी कार्यालय के सामने ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक अंडे की दुकान में जा घुसा।

दुकान के पास उस समय कुछ लोग बैठे हुए थे, लेकिन उन्होंने समय रहते वहां से हटकर अपनी जान बचा ली। हालांकि ट्रक की टक्कर से दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक में सवार दो लोगों को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं, जबकि अंडे की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। समय रहते लोगों के हट जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811