-06 वारंटीओं को किया गिरफ्तार एवं ध्वनि प्रदूषण करने वाली बुलेट का किया चालान
विदिशा। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को रात्रि में अपने थाना बल से काम्बिंग गस्त कर गुंडे, निगरानी बदमाशो की चैकिंग, अवैध शराब की धरपकड़, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली द्वारा टीम बनाकर सघन कांबिंग गस्त की गई, इस दौरान 05 स्थाई वारंट तामील किए गए एवं 02 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए व 6 गुंडा निगरानी बदमाशों को चेक किया गया, जिन को अपराध ना करने की समझाइश दी गई, एवं 12 फरार आरोपियों को उनके घर के आसपास तलाश किया गया, जो फरार पाए गए ,गश्त के दौरान आने जाने वालों की सघन चेकिंग की गई आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए धार्मिक स्थलों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक बुलेट चालक द्वारा ध्वनि प्रदूषण करने पर उसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई ।

नाम स्थायी वारंटी
1. राम सिंह उर्फ पप्पू पुत्र पिता कल्लू अहिरवार उम्र 42 वर्ष निवासी रंगिया पुरा विदिशा
2. रघुराज सिंह पिता रूप सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम इमलिया थाना कोतवाली विदिशा
3. घनश्याम पिता गोकुल कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी नदी पुरा विदिशा
4. राहुल अहिरवार पिता नारायण अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी लोहंगी मोहल्ला विदिशा उपरोक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है
इस कार्यवाही में निरीक्षक आशुतोष सिंह, सऊनि शंकर दयाल यादव, प्रधान आरक्षक राकेश लोधी, हरिशंकर पाल, केशव शर्मा, रमेश द्विवेदी, हरनाम कुशवाहा, नीरज सिसोदिया ,आरक्षक सुमित भारती, सैनिक रणधीर सिंह, अभिषेक आम्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।