Let’s travel together.

बिलासपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

75

बिलासपुर। देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई अभियान चलाया गया इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व स्टॉप ने घेराबंदी की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही उनके खिलाफ यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 42 वाहन को जप्त कर कोर्ट में पेश किया गया।

निजात अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है इसी कड़ी में नशे की हालत में वहां चलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है बुधवार की रात एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल कार चालक शराब के नशे में पाए गए।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त के अंतर्गत 86 प्रकरण मे कार्यवाही की गई। कुल 126 प्रकरण में शमन शुल्क 33400 रुपये लिया गया शहर एवं ग्रामीण थाना के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 120 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए चेकिंग मे शामिलकाले रंग की सनफ़िल्म कार मे लगाकर चलाने वाले के खिलाफ की गई।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के गांधी चौक,महाराणा प्रताप चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, गुरुनानक चौक, गुम्बर चौक पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 42 समेत 126 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही के दौरान 33400 रुपये शमन शुल्क लिया गया है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811