Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाये जाने का लक्ष्य

0 599

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में 21 लाख दीपक जलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यही नहीं इस दिन शिप्रा नदी के दोनों तटों पर रामघाट, दत्त अखाड़ा, सुनहरी घाट, नृसिंह घाट, रविदास घाट आदि घाटों पर 12 लाख दीये एक-साथ जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जायेगा। इस के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम के 25 फरवरी तक उज्जैन पहुंचने की संभावनाएं है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में एक स्थान पर सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का रिकार्ड अयोध्या में 3 नवम्बर 2021 को 9 लाख 41 हजार 551 दीये जलाकर बनाया गया है।
दीप महोत्सव उज्जैन की कार्य योजना को अन्तिम रूप देने के लिये आज सिंहस्थ मेलाकार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव,जगदीश अग्रवाल, अशोक प्रजापत, विशाल राजौरिया, जगदीश पांचाल सहित 300 से अधिक स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न घाटों पर दीप प्रज्वलन की सेक्टरवार जिम्मेदारी स्वयंसेवी संगठनों को सौंपी।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शहर के लोग दीप महोत्सव से जुड़ रहे हैं, यह निश्चित रूप से अदभुत है, उन्होंने बताया कि रामघाट पर कुल 12 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य है। ये सभी दीपक पांच मिनिट तक जलेंगे व इनको ड्रोन के माध्यम से केप्चर किया जायेगा। रामघाट शिप्रा नदी तट पर दोनों ओर कुल सात ब्लॉक बनाये गये हैं व 131 सेक्टर बनाये गये हैं। प्रत्येक सेक्टर में 100 वॉलेंटियर्स की नियुक्ति की जायेगी, जो दीप प्रज्वलन के लिये जिम्मेदार रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक वॉलेंटियर के साथ एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी की जायेगी, जिससे दीप प्रज्वलन के समय समन्वय बना रहे।

बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने दीप महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811