Let’s travel together.

शरद पूर्णिमा पर रविवार रात दमा रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त दवा

0 120

मांगरोल धाम में आयुर्वेद के विद्वान पूज्य ब्रम्हचारी जी देते है खीर के साथ दवाई

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन.

माँ नर्मदा के तट मंग्लेश्वर तीर्थ मांगरोल धाम में मां रेवा मंदिर पर शरद पूर्णिमा के पर्व पर रविवार की रात दमा-स्वास अस्थमा के मरीजो को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयुर्वेद के विद्वान जानकार पूज्य ब्रम्हचारीजी महाराज महामण्डलेश्वर वापोली- मांगरोल धाम द्वारा आयुर्वेदीय परंपरा और वैदिक मंत्रोक्त औषधि आश्विन मास की पूर्णिमा को रात्री 12 बजे निशुल्क रुप से पिलाई जाएगी. पूज्य ब्रम्हचारीजी महाराज ने बताया कि दिव्य औषधियों से दवा तैयार कर भगवान की पूजा अर्चना कर पहुचें सभी भक्तजनों को निशुल्क वितरण की जाती है. इस बर्ष पूर्णिमा रविवार को है जिन लोगों को स्वास सबंधी बीमारी है. वह मांगरोल धाम पहुंच कर निशुल्क दिव्य खीर का सेवन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. बाहर से आए मरीजो को आश्रम में ठहरने की समुचित व्यवस्था है. पूज्य ब्रह्मचारी जी ने बताया की दिव्य आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा तैयार खीर जब भगवान को भोग लगाकर चन्द्रमा के प्रकाश में रखते तो उसमें अमृत बर्षता है. जिससे प्रतिवर्ष सैकड़ों मरीजो को लाभ होता है.

उल्लेखनीय है कि पूज्य ब्रम्हचारी जी महाराज आयुर्वेद के विद्वान हैं. करीब दो दशक तक वापोली धाम में पूज्य गुरुजी वापोली वालों के सानिध्य में उन्होंने रस रसायन के साथ आयुर्वेद पर रिसर्च किया है. तपस्वी संत और रस रसायन के साथ ही आयुर्वेद के विद्वान ज्ञाता पूज्य ब्रम्हचारी जी महाराज ने बताया कि आज भी आयुर्वेद पद्धति बीमारियों को जड़ से खत्म करने में प्रभावी है. आयुर्वेदिक दवाइयाँ कभी भी नुकसान नहीं करतीं. उचित सलाह और उचित मात्रा में इनका उपयोग होना चाहिए. उन्होंने बताया कि पूज्य गुरुजी के समय में उनके सानिध्य और मार्गदर्शन में करीब दो दशक तक वापोली धाम में बने रिसर्च सेंटर में रस रसायन और आयुर्वेदिक दवाईयों पर गहन अध्ययन किया है. काफी मरीजों का इलाज भी किया जो आज भी स्वस्थ्य हैं. मां रेवा मंदिर मांगरोल धाम पर सेवा को समर्पित बरेली क्षेत्र के समाजसेवी पंडित नरसीप्रसाद शर्मा तथा उदयपुरा क्षेत्र के समाजसेवी बाल गोविंदसिंह रघुवंशी ने बताया कि पूज्य ब्रम्हचारीजी महाराज द्वारा रविवार को दिनभर तैयारी की जाएगी. फिर आयुर्वेदिक पद्धति और वैदिक मंत्रोक्त विधि द्वारा ब्रम्हचारीजी महाराज के मार्गदर्शन में खीर के साथ मरीजों को दवा दी जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811