Let’s travel together.

देवास रोड पर कार डिवाइडर से टकराई तीन युवकों की मौत दो घायल

110

उज्जैन। देवास रोड पर पालिटेक्निक कालेज के समीप मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गड्ढे के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी।

नागझिरी की ओर जा रहे थे

माधवनगर पुलिस ने बताया कि अदनान पुत्र शनावर हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी नागझिरी, अफसान काजी उम्र 17 वर्ष निवासी गणेश नगर नागझिरी, कैफ पुत्र रइस मंसूरी उम्र 20 वर्ष निवासी आदर्श नगर नागझिरी, अल्फेज पुत्र शनावर खान उम्र 18 वर्ष निवासी आदर्श नगर नागझिरी तथा रेहान उम्र 15 वर्ष निवासी नागझिरी मंगलवार को बड़ा रोजा होने के कारण देर रात करीब डेढ़ बजे कार से नागझिरी से तोपखाना गए थे। जहां से वापस नागझिरी की ओर जा रहे थे।

एक की उपचार के दौरान हुई मौत

देवास रोड पर पालिटेक्निक कालेज के समीप स्केटिंग चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार अदनान, अफसान काजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैफ ने बुधवार सुबह उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर हालत में रेहान व अल्फेज का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई कार

बताया जा रहा है कि पालिटेक्निक कालेज के समीप सड़क पर खोदे गए गड्ढे के कारण् कार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। कार दुर्घटना की सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अदनान आरटीओ में एजेंट था तो वहीं अन्य छात्र थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811