Let’s travel together.

महाविद्यालय कन्‍या/ बालक बीनागंज-चांचौडा में आयोजित किये गये कैरियर मार्गदर्शन शिविर

0 90

उद्यमिता विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन की दी गयी जानकारी

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा-बीनागंज में रोजगार से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी श्री बी०एस० मीना तथा विशेष अतिथि डॉ० एच०सी० पाटनी जिला संगठन अधिकारी एनएसएस तथा अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० डी०के० गौतम द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ० आर०पी० मीना प्लेसमेंट अधिकारी द्वारा किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को सरकारी, निजी तथा स्वरोजगार के संबंध में जानकारी प्रदान की साथ ही बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। श्री मीना द्वारा 30 दिसंबर 2022 को गुना में आयोजित रोजगार मेला के संबध में भी विस्‍तृत जानकारी दी गई।

जिला संगठन अधिकारी एनएसएस तथा अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० डी०के० गौतम द्वारा की गई। कार्यशाला के समापन पर डॉ० आर०पी० मीना द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसी क्रम में शासकीय कन्‍या महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्राओं को उद्यमिता विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन की जानकारी दी गयी। शिविर में जिला रोजगार अधिकारी श्री बी०एस० मीना तथा डॉ० एच०सी० पाटनी तथा प्राचार्य कन्‍या महाविद्यालय श्री बी०के० छारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ० भगवान सिंह कुशवाह क्रीडा अधिकारी डॉ० दिवाकर सहित महाविद्यालय के स्‍टॉफ एवं बडी संख्‍या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811