Let’s travel together.

मोबाइल फटने से किशोर घायल जिला अस्पताल किया रेफर

0 722

रायसेन।पलंग पर लेट कर मोबाइल चला रहा था एक 16 वर्षीय युवक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब मोबाइल बुरी तरह से फट गया। मोबाइल फटते ही बिस्तर में आग लग गई और किशोर के सीने आंख में चोट आई एवं सिर के कुछ बाल भी जल गए। परिजन तत्काल बाइक से उसे सिविल अस्पताल लेकर आए यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार  रायसेन जिले की बेगमगंज के रामपुरा गांव के पप्पू गौड़ का 16 वर्षीय किशोर जितेंद्र गौड़ घर के अंदर अपने कमरे में बिस्तर पर लेटा हुआ। एम आई कंपनी का मोबाइल चला रहा था जो उसने करीब 1 साल पहले सेकंड हैंड लिया था अचानक मोबाइल फट गया और उसमें आग लग गई जिससे कपड़े भी जल गए जितेंद्र गौड़ के सिर के बाल मामूली तौर पर जल गए एवं आंख में गंभीर चोट आई है सीने मैं भी चोट के निशान है। चोटों के कारण जितेंद्र बेहोश हो गया यह तो अच्छा हुआ के परिजन घर में ते तत्काल उन्होंने आग बुझाई और जितेंद्र को किसी तरह होश में लाकर बाइक से सिविल अस्पताल लेकर आए आंख में गंभीर चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811