Let’s travel together.

कर्नाटक में एक और बीजेपी नेता ने छोड़ी पार्टी यूथ विंग के नेता अरविंद चौहान ने दिया इस्तीफा

148

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा के नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में आज टिकट कटने के बाद बीजेपी यूथ विंग के नेता अरविंद चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अरविन्द चौहान बीजेपी कालाबुरगी जिला युवा मोर्चा के महासचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे। उन्‍होंने आज भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उन्हें चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी का टिकट नहीं मिला था। बीजेपी ने चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से मणिकांत राठौड़ को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक एम. खड़गे चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं।

इससे पहले, भाजपा ने सोमवार को अपने 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा की। बीते दिनों उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी सहित कई पार्टी नेताओं ने सूची से अपना नाम गायब रहने के बाद इस्तीफा दे दिया।

बीजेपी ने महादेवपुरा से अरविंद लिंबावली को उतारा है, लेकिन उनकी पत्नी मनुला अरविंद लिंबावली को टिकट दिया है. 10 और प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से अब तक 222 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है अरविंद चौहान

भाजपा के राज्य महासचिव महेश तेंगिंकाई को हुबली-धारवाड़ (मध्य) विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है, जो पहले छह बार के विधायक और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार के पास था। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि महेश तेंगिंकई जगदीश शेट्टार के समान समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811